CSK सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के नाम जुड़ यह गजब रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को भी छोड़ा पीछे

Robin Uthappa Records Most most sixes in an innings in the IPL 2022

CSK सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड, के वर्तमान सत्र में पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। 36 वर्षीय उथप्पा ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी पारी के दौरान आंद्रे रसेल के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

रॉबिन उथप्पा के नाम जुड़ यह गजब रिकॉर्ड

दरसअल उथप्पा ने उस के दौरान कुल नौ छक्के लगाए। उथप्पा ने आईपीएल 2022 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाज आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रसेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 अप्रैल को आठ छक्के लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में 23 रनों से बैंगलोर को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज किया हैं।

आंद्रे रसेल को भी छोड़ा पीछे

4 चौके और 9 छक्के की मदद से 50 गेंदों में 88 रन के साथ उनका स्ट्राइकरेट 176 था। यह स्कोर रॉबिन उथप्पा के आईपीएल करियर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। साथ ही, शिवम दुबे ने 46 गेंदों में 95 रन बनाया हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि, वह शतक से चूक गए, क्योंकि उन्हें 20 वीं ओवर की आखिरी गेंद से छह की जरूरत थी, लेकिन वह शतक नहीं बना सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *