पंजाब किंग्स के खिलाप 25 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे रोहित, इस बड़े रिकॉर्ड पर होगी ‘हिटमैन’ की नजर

IPL 2022 : Rohit Sharma eye on this big record in T20 cricket

IPL 2022 : आईपीएल 2022 में आज एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, साम 7. 30 बजे मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ये मैच खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा की नजर टी20 क्रिकेट के ‘विशाल रिकॉर्ड’ पर होगी। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा अगर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आज के मैच में 25 रन बनाते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे।

इस बड़े रिकॉर्ड पर रोहित की नजर।

अगर वो 25 रन बना लेंगे तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। सिर्फ विराट कोहली ही भारत के लिए ये कारनामा कर पाए हैं. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूचि।

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562।

2. शोएब मलिक (पाकिस्तान) – 11698।

3. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 11474।

4. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) -10499।

5. विराट कोहली (भारत) -10379।

6. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) -10373।

7. रोहित शर्मा (भारत) – 9975।

रोहित शर्मा के पास 500 चौके पूरे करने का मौका।

इसके साथ ही रोहित शर्मा एक चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लेंगे। वह शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वार्नर और सुरेश रैना के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *