IPL 2021: मुंबई इंडियन्स पर पड़ी दोहरी मार, हार के बाद रोहित और टीम को लगा एक और बड़ा झटका

Mumbai Indians fined for slow over-rate in the ipl 2022 match against Punjab Kings

IPL 2021: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में लगातार पांचवां मैच हार चुकी है। मुंबई 12 रन से मैच हार गई। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए और 199 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। मैच के बाद रोहित के साथ-साथ पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया।

मुंबई इंडियन्स पर पड़ी दोहरी मार

टीम की अब तक की पहली जीत का इंतजार है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई को भी हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा सीजन में टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और टीम को एक और झटका लगा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण रोहित के साथ-साथ पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया।

हार के बाद रोहित और टीम को लगा एक और बड़ा झटका

यह मुंबई इंडियंस का आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर-रेट अपराध से संबंधित सीजन का दूसरा अपराध था। इसलिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपये और बाकी प्लेइंग इलेवन पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया. इससे पहले भी आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *