IPL 2022: मयंक अग्रवाल ने बनाया टी20 में नया रिकॉर्ड, मुंबई के खिलाप 41 रन बनाते ही रच दिया इतिहास

IPL 2022: Mayank Agarwal made a big record In T20

IPL 2022 : आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। उन्हें पंजाब किंग्स ने अपना नया कप्तान बनाया था। उन्होंने बुधवार को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 रन तक पहुंचते ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

मुंबई के खिलाप 41 रन बनाते ही रच दिया इतिहास।

उनके टी20 में 4 हजार रन पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने स्पेशल लिस्ट में भी जगह बनाई है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मयंक 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। 6 चौके और 2 छक्के मारे। इस मैच से पहले टीम ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। वहीं, मुंबई की टीम चारों मैच हार चुकी है।

पंजाब किंग्स ने मैच में तेज शुरुआत की। टीम के 50 रन महज 4.5 ओवर में पूरे हो गए। इस मैच से पहले 31 साल के मयंक अग्रवाल का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 168 मैचों में 26 की औसत से 3959 रन बनाए। 2 शतक और 24 अर्धशतक थे। 111 रन की सबसे बड़ी पारी। स्ट्राइक रेट 134 था, जो टी20 के लिहाज से बेहतरीन है। इसी के साथ मयंक ने बतौर कप्तान आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा. फिर लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को मिला उनका विकेट।

आईपीएल में 200 से ज्यादा चौके।

इस मैच से पहले मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के 4 मैचों में 11 की औसत से 42 रन बनाए थे. 32 रन की सबसे बड़ी पारी खेली गई. इस मैच से उन्होंने लय हासिल करने की कोशिश की है. इस मैच से पहले उन्होंने आईपीएल के कुल 104 मैचों में 23 की औसत से 2173 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। स्ट्राइक रेट 135 का है। उन्होंने 200 से ज्यादा चौके और 80 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *