MI की लगातार चार हार को ले कर डायरेक्टर जहीर खान की इस बयान ने मचाया सनसनी, जानिए उन्होंने क्या कहा

Zaheer Khan's Statement After The Defeat Of Mumbai Indians in IPL 2022

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लकी (आईपीएल) 2022 की इस सीजन में मुंबई इंडियंस खराब फॉर्म से जूझ रही है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में लगातार चार मैच हार चुकी है। अब मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने बड़ा बयान दिया है।

टीम को जहीर खान ने दिया ये बयान।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कहा, ‘अभी 11 और लीग मैच खेले जाने हैं। हमें लौटना है। आपने इस टूर्नामेंट में देखा है कि टीमें लगातार जीत रही हैं या हार रही हैं। बस पहली जीत दर्ज करने की बात है।

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से सात विकेट से मिली हार के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कभी-कभी आप तनावपूर्ण परिस्थितियों में खुद पर शक करने लगते हैं। इसलिए हमें इसे भी ध्यान में रखना होगा और टीम को प्रेरित करना होगा।

टीम को बस एक जीत की जरूरत है।

जहीर खान ने कहा, ‘हमें लगातार जीत पर ध्यान देना होगा, लेकिन हर दिन आपका दिन नहीं हो सकता।’ उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें टीम को जीत की ओर ले जाने की जरूरत है, क्योंकि यह जीत काफी अहम होगी। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आपको मैच के उन लम्हों में सतर्क रहना होगा जिनमें मैच का रुख बदल रहा हो। हम एक टीम के रूप में ऐसा नहीं कर पाए हैं। इसलिए हमें इस पर ध्यान देना होगा।

रोहित हैं सबसे सफल कप्तान।

रोहित आईपीएल में अब तक के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम कंपोजिशन, सपोर्ट स्टाफ से लेकर मैनेजमेंट और बेंच स्ट्रेंथ तक चैंपियन मोड में नजर आ रही है। अब तक मुंबई की टीम 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद सीएसके का नाम आता है, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *