RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए विराट कोहली क्यों हैं ‘सुपरमैन’? खुद बताई ये बड़ी वजह

Why is Virat ‘Superman’ for Faf du Plessis, RCB captain Explained

क्रिकेट माया: जैसे कि आप जानते हो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। इतना ही नहीं कई दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी शख्सियत के कायल हैं. इनमें से एक नाम आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी है। उन्होंने विराट के बारे में संक्षेप में बात की और उनकी जमकर तारीफ की. आपको बता दे की डु प्लेसिस को आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी सौंपी गई थी और उन्होंने तबसे कोहली के साथ खेलने का अनुभव भी साझा किया हैं।

डु प्लेसिस 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें 2022 में आरसीबी का कप्तान नियुक्त किया गया था और आगामी सीजन में भी आरसीबी की कमान उनके हाथों में रह सकती है। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए बड़ा योगदान दिया है, उन्होंने कई बार टीम के लिए कई बड़ी पारियां खेली हैं। डु प्लेसिस ने कोहली को अच्छा इंसान बताया है और उन्हें सुपर मैन भी बताया है।

फाफ डु प्लेसिस ने कहा विराट में हैं ये ख़ास बात

फाफ ने कहा, ‘जब आप विराट कोहली के साथ खेलते हैं तो उनके बारे में आपको बहत कुछ पता चलता है। विराट के बारे में बात करते हुए आगे कहा की वह बहुत ही केयरिंग इंसान हैं और परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। एक अच्छे इंसान की तरह उनके सिद्धांत बहुत अच्छे होते हैं। विराट विश्व क्रिकेट में एक चुनौतीपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह एक सुपरमैन हैं।

आरसीबी ने डु प्लेसिस पर जताया भरोसा।

ये भी पढ़े: क्या रोहित,राहुल और विराट टी-20 विश्व कप 2024 में खेलेंगे या नहीं? सबाल पर हरभजन सिंह ने दिया दो टूक जबाब

आरसीबी ने आने वाले सीजन के लिए कमर कस ली है। फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है और एक बार फिर फाफ डु प्लेसिस पर भरोसा जताया है। टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि डु प्लेसिस टीम की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी आक्रामक प्रदर्शन किया है।

अभी पढ़ें :– खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *