IPL 2023: आखिर SRH ने कप्तान Kane Williamson को क्यों निकाला बाहर? सामने आई असली वजह।

Why did SRH release captain kane Williamson ahead of IPL 2023

IPL 2023, HRS release Kane Williamson: आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बड़ा फैसला सभी की चौंका दिया है। हैदराबाद के लिए विलियमसन ने आठ सीजन में टीम प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहार का रास्ता दिखा दिया हैं।

आखिर हैदराबाद ने केन विलियमसन को क्यों निकाला बाहर?

विलियमसन SRH के सबसे महंगे खिलाड़ी (14 करोड़ रुपये) रहे। न्यूजीलैंड के कप्तान ने आठ साल तक फ्रेंचाइजी के लिए खेला, 36.22 के औसत और 126.03 के स्ट्राइक रेट से 2101 रन बनाए। उन्होंने सनराइजर्स के लिए 76 मैच खेले और 46 बार कप्तानी की। विलियमसन ने 2015 में सनराइजर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और डेविड वार्नर की कप्तानी छीने जाने के बाद 2018 में उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। विलियमसन ने SRH को IPL 2018 के फाइनल में पहुंचाया। लेकिन सबसे बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन है। पिछले सीजन में उनके नेतृत्व में टीम 14 मैचों में केवल छह मैचों में जित के साथ 10-टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहे।

SRH के पास कुल- 42.25 करोड़ रुपये हैं।

SRH released Kane Williamson
SRH released Kane Williamson

केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये) के अलावा, पूरन के जाने से 10.75 करोड़ रुपये बच जाएंगे, जिससे SRH मिनी-नीलामी में जाने वाली सबसे बड़ी टीम बन जाएगी। उनके पास कुल- 42.25 करोड़ रुपये हैं। लेकन ये देखना दिलचस होगा की SRH अगले सीजन में कसे कप्तान बनाता हैं।

SRH के रिटेन किए गए खिलाड़ी:

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

SRH से रिलीज किए गए खिलाड़ी:

केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

अभी पढ़ें :– खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *