IPL 2023 Auction: आज आईपीएल 2023 की नीलामी, हॉटस्टार पर नहीं यहां देख सकते हैं फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग

When And Where To Watch IPL 2023 Auction Live

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 मिनी नीलामी आज (23 दिसंबर) को कोच्चि में होगी, इसी के लिए BCCI पूरी तरह तैयार हैं, बता दे की कोच्चि एक ऐसा शहर जो पहली बार नीलामी की मेजबानी करेगा।

When And Where To Watch IPL 2023 Auction Live Telecast And Live Streaming

आपको बता दे की नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया, जिसमें से 405 खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में जगह मिली हैं. वहीं,कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं।

IPL 2023 Auction- आज आईपीएल 2023 की नीलामी,

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी शुक्रवार, 23 दिसंबर को कोच्चि में भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।

IPL 2023 की नीलामी हॉटस्टार पर नहीं यहां देख सकते हैं फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग

प्रशंसक IPL 2023 नीलामी को JioCinema पर लाइव स्ट्रीमिंग और स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट देख सकते हैं। बता दे की Jio ग्राहक IPL नीलामी 2023 मुफ्त में देख सकते हैं।

अभी पढ़ें :– IPL से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *