क्या IPL से संन्यास की घोषणा करेंगे CSK के कप्तान MS Dhoni ? करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान..

ms dhoni live

MS Dhoni : जैसे कि आप जानते हो भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन वो कभी कबार अपने फैंस तक कुछ बड़ी ख़बरों को पहुंचाने के लिए इसका सहारा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी हैं कि 25 सितंबर यानी रविवार को दोपहर 2 बजे एक खबर अपने फैंस के साथ साझा करूंगा।

क्या IPL से संन्यास की घोषणा करेंगे CSK के कप्तान MS Dhoni ?

MS Dhoni ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं। जैसे ही धोनी ने फेसबुक पर पोस्ट को शेयर किया प्रशंसकों ने पोस्ट के पीछे के कारण की भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया। कई क्रिकेट प्रशंसक भविष्यवाणी कर रहे हैं कि धोनी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं !

MS Dhoni ? करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान…!

हालांकि धोनी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा की– मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा। मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे। ये देखना दिलचस होगा की आखिर धोनी क्या जानकारी देंगें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *