IPL 2023: धोनी के बाद जडेजा नहीं यह खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान! वसीम जाफर ने उठाई मांग

Wasim Jaffer said this player can become the next captain of CSK after Dhoni!

Wasim Jaffer on CSK New Captain: जैसेकि आप जानते हो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल होने वाले आईपीएल 2023 सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 के बाद कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर आगे खेलना संभव नहीं होगा. ऐसे में वसीम जाफर के मुताबिक यह 25 साल का खिलाड़ी सीएसके का अगला कप्तान बनने का प्रबल दावेदार है।

धोनी के बाद ये खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान!

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अगले कप्तान को लेकर बड़ी बात कहे दी है। वसीम जाफर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के बाद रितुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान बनाया जा सकता है।

बता दें कि आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार हार के कारण उन्हें सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी और एक बार फिर कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की हाथ में आ गई।

दिग्गजों ने अभी से उठाई बड़ी मांग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास महाराष्ट्र की कप्तानी का भी अनुभव है। अभी पढ़ें :– IPL से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

सीएसके ने इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किया है।

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महिष तिखसना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, महिष पथिराना , सुभ्रांशु सेनापति।

अभी पढ़ें :– खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *