सुपर 12 में इस दो टीमों की हुई एंट्री, जानिए किस टीम को किस ग्रुप में मिली जगह ?

Super 12 teams of ICC Men’s T20 World Cup 2022

ICC T20 World Cup 2022 : जैसे कि आप जान ते हो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दौर के ग्रुप ए से सुपर 12 में पहुंचने वाली टीमों के नाम सामने आ गया है। सुपर-12 में शामिल होने वाली टीमों का चयन शुक्रवार, 21 अक्टूबर को खेले गए क्वालीफिकेशन खेलों के बाद साफ़ हो गया है।

आयरलैंड और जिम्बाब्वे दोनों ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में अपना नाम दर्ज कराने के लिए गेम जीत लिया। सुपर-12 में जगह बनाने वाली चार टीमें श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड हैं।

इन चारों टीमों को सुपर-12 के ग्रुप में रखा गया है। श्रीलंका और आयरलैंड ग्रुप 1 में हैं जबकि अन्य दो टीमें यानी जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ग्रुप 2 में हैं। आयरलैंड ने शुक्रवार को दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया हैं।

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 टीमें :

ग्रुप 1:

  1. अफगानिस्तान, 2. ऑस्ट्रेलिया, 3. इंग्लैंड, 4. न्यूजीलैंड , 5. श्रीलंका, 6. आयरलैंड।

ग्रुप 2:

  1. बांग्लादेश, 2. भारत, 3. पाकिस्तान, 4. दक्षिण अफ्रीका ,5. जिम्बाब्वे, 6. नीदरलैंड।

अब ग्रुप बन चुके हैं और सुपर-12 का पहला गेम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मैच है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *