Shreyas Iyer ने सूर्यकुमार, विराट और रोहित को भी छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए भारत का नंबर-1 बल्लेबाज

Shreyas Iyer become India's top run-scorer in 2022

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बिच चटोग्राम में टेस्ट मैच का आज दुसरा दिन है। पहले बल्लेबाजी कर रहे भारत ने अच्छी शुरुआत नहीं की और तेजी से तीन विकेट गंवाए। लेकिन ऋषभ पंत, श्रेयश आयर और चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी स्तिति में पहंचाने में मदत की और पहले दिन स्टंप तक 278/6 का स्कोर बनाया था। लेकिन दूसरी दिन 133.5 ओवर में कुल 404 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे।

इस मैच में चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 192 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। इसके साथ अय्यर हाल ही में शानदार फॉर्म में हैं और 2022 में भारत के ऑल-फॉर्मेट स्कोर बोर्ड की तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने 2022 में सभी प्रारूपों में 38 पारियों में 1489 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है।

इस मामले में बन गए भारत का नंबर-1 बल्लेबाज

अय्यर ने 2022 में 15 एकदिवसीय पारियों में 55.69 के औसत और 91.52 के स्ट्राइक रेट से छह अर्द्धशतक से अधिक स्कोर और एक शतक के साथ 724 रन बनाए। 2022 के अंतर्राष्ट्रीय रेड-बॉल क्रिकेट में, उन्होंने केवल छह पारियों में 60.40 के औसत से 302 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं।

28 वर्षीय बल्लेबाज, जिसे 2022 एशिया कप और 2022 टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था, उन्होंने भारत की टी20ई टीम में जगह नहीं मिल रहा हैं। हालाँकि, उन्होंने 2022 में 17 T20I पारियों में 35.61 की औसत और 141.15 की स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाया हैं।

औसत की मामले से अय्यर सूर्यकुमार से कई बेहतर हैं।

सूर्यकुमार यादव की बात करे तो उन्होंने T20I में भारत का नेतृत्व करते हुए 31 पारियों में 1164 रन बनाए, लेकिन उन्हें इस साल ODI में छाप छोड़ने में बिफल रहे। 2022 में, उन्होंने 12 एकदिवसीय मैचों से सिर्फ 260 रन बनाए, उन्होंने 26.00 के औसत से स्कोर किया और एक अर्धशतक लगाया। जबकि औसत की मामले से अय्यर उनसे कई बेहतर हैं।

ये भी पढ़े: IND vs BAN: सीधा स्टंप पर लगी तेज गेंद, फिर भी क्यों आउट नहीं हुए Shreyas Iyer, देखें बायरल VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *