T20 WC 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने होने बाला आगामी टी 20 विश्व कप में टीम के लिए एक्स-फैक्टर खिलाड़ी का नाम खुलासा किया हैं । जैसेकि आप जानते हो टी20 विश्व कप 2022 शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं और टीमें सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।
![](https://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/10/ROHIT-SHARMA.jpg)
रोहित शर्मा ने मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित को लगता है कि सूर्यकुमार यादव आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं।
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/10/india-4.jpg)
सूर्यकुमार यादव वर्ष 2022 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में नीली जर्सी में सबसे अधिक छक्के लगाए और एक कैलेंडर वर्ष में T20I में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी ICC मेन्स T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
![](https://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/10/surya-kumar-yadav.jpg)
इस तरह रोहित ने अपने देश और आईपीएल टीम के साथी सूर्यकुमार पर काफी भरोसा दिखाते हुए कहा की मुझे उम्मीद है कि वह अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे। वह एक बहुत ही आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं।