रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

Rohit sharma create history in t20 world cup leave behind ms dhoni

India vs Pakistan ICC T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बिच मेलबर्न में खेले गए शानदार मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने भारत के लिए बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की। वहीं अर्शदीप सिंह ने किलर बॉलिंग का नजारा पेश किया। इन सबके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

रोहित शर्मा ने किया ये बड़ा कारनामा।

कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 34 मैच खेले हैं। वहीं अगर महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 2007 से 2016 तक कुल 33 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब रोहित शर्मा ने दिग्गज धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

लगातार 8वां टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। तब रोहित शर्मा उस युवा टीम का हिस्सा थे। तब से वह हर टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए हर टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में होती है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी।

  1. रोहित शर्मा: 34 (2007-22)।
  2. एमएस धोनी: 33 (2007-16)।
  3. युवराज सिंह: 31 (2007-16)।
  4. सुरेश रैना: 26 (2009-2016)।
  5. विराट कोहली: 22 (2012-22)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *