निर्विरोध चुने गए रोजर बिन्नी, सौरव गांगुली की जगह BCCI के अध्यक्ष बने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर

Roger Binny has become the new President of BCCI

BCCI President Roger Binny : रोजर बिन्नी BCCI के नए अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार को हुई बीसीसीआई की एजीएम (AGM ) मुंबई के ताज होटल में हुई। इस बैठक में उनके नाम की मुहर लगी थी। इस बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली। जिन्होंने 2019 से 2022 तक इस पद पर रहे। लेकन अब बिन्नी का कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा।

रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने हैं। वर्तमान में वह कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। बिन्नी ने 1983 में टीम इंडिया के पहले वर्ल्ड कप में बतौर ऑलराउंडर अहम योगदान दिया था। उन्होंने 2000 में एक कोच के रूप में भारतीय अंडर -19 टीम को विश्व कप खिताब दिलाया। इससे पहले उन्हें बीसीसीआई के 5 सदस्यीय चयन पैनल में भी शामिल किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि गांगुली एक और कार्यकाल के लिए उत्सुक थे, लेकिन उन्हें क्रिकेट बोर्ड में कई समर्थक नहीं मिले। उन्हें आईपीएल अध्यक्ष पद की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने पिछले आदेश में ढील देकर बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के लिए फिर से चुने जाने की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें एक और कार्यकाल मिलने की उम्मीद थी लेकन ऐसा नहीं हुआ और दादा की जगह रोजर बिन्नी BCCI के नए अध्यक्ष बन गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *