चेन्नई के खिलाप जितने के लिए रोहित शर्मा को करना होगा बस ये काम, नहीं तो प्लेऑफ की दौड़ से हो जाएगी बाहर !

MI Team Can Win Against CSK ! Just Rohit Sharma Will Have To Do This Work

IPL 2022 : जैसे की आप जानते हो आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दो चैंपियन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। शुरुआती मैचों में दोनों ही टीम हारी हैं, मुंबई इंडियंस तो लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा हैं। दोनों टीमें खराब फॉर्म के कारण संघर्ष कर रही हैं। चेन्नई को पांच और मुंबई छह मैच हारे हैं।

कल (21 अप्रैल को) आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के लिए रोहित शर्मा टीम में कई बदलाव कर सकते हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के गेंदबाज।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पिछले 6 मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी या मुख्य स्पिनर मुरुगन अश्विन ने विरोधी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं। इन गेंदबाजों के खिलाफ विपक्षी बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं। मिल्स ने अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तीन ओवर में 54 रन दिए, जबकि उनादकट ने 32 रन और मुरुगन अश्विन ने 33 रन दिए। टाइमल मिल्स टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। मुंबई ने फैबियन एलन को आजमाया, लेकिन उन्होंने भी चार ओवर में 46 रन लुटा दिए।

रोहित को करना होगा बदलाव।

चेन्नई के खिलाफ मैच जीतने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने होंगे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. विकेट लेना तो दूर वह रनों को रोक भी नहीं पा रहे हैं. अगर मुंबई इंडियंस सीएसके के खिलाफ मैच में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

बल्लेबाजी में भी रोहित और ईशान नहीं दिखा रहे हैं दम।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने छह मैचों में सिर्फ 114 रन बनाए हैं। मुंबई को अगर लक्ष्य का पीछा करना है या पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। ईशान किशन भी 15.25 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही नहीं साबित कर पाए हैं। उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाए हैं। इसीलिए अगर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर न होने हो और चेन्नई के खिलाफ मैच जीतने हो तो बस ये दो काम के ऊपर ज्यादा ध्यान देना होगा, एक तो अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने होंगे और दूसरी और रोहित और ईशान को बड़े पारी खेलनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *