IPL से संन्यास लिया कायरन पोलार्ड, तुरंत बाद मुंबई इंडियंस ने दिया ये नया रोल

Kieran Pollard retired from IPL, Mumbai Indians gave this new role

Kieran Pollard retired from IPL: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि इसके बाद भी वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सदस्य बने रहेंगे। टीम प्रबंधन ने अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस महान ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह आईपीएल के अगले संस्करण से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

Mumbai Indians के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड पहले ही आईपीएल के 13 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। टीम प्रबंधन ने घोषणा की है कि वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे लेकिन एमआई (MI) परिवार से बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े रहेंगे। पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं और टीम के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के रूप में 5 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की। पोलार्ड ने मुंबई के लिए 189 मैच खेले हैं। 172 पारियों में से वह 52 बार नाबाद रहे और कुल 3412 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 87 था।


2 Comments on “IPL से संन्यास लिया कायरन पोलार्ड, तुरंत बाद मुंबई इंडियंस ने दिया ये नया रोल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *