IPL 2023: आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे ये 4 खिलाडी

IPL Auction Aakash Chopra names 4 most expensive players in ipl 2023

Aakash Chopra On IPL 2023 Mini Auction: जैसेकि आप जानते हो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी फ्रेंचाइजी ने अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने की सूची बीसीसीआई को सौंप दी है। इन सबके बीच भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक भारतीय खिलाडी और 3 ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो इस बार के ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं।

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे ये 4 खिलाडी।

आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन काफी महंगे खिलाड़ी होंगे। उन्होंने कैमरून ग्रीन के अलावा ग्लैंड के सैम कुर्रन और बेन स्टोक्स को सबसे महंगा खिलाड़ी बताया है. अगर ग्रीन अपना नाम नीलामी के लिए रखते हैं तो ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। उसके बाद सैम कुर्रन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। जबकि बेन स्टोक्स तीसरे सबसे महँगा खिलाडी साबित हो सकते हैं। इसके साथ उन्होंने बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को सबसे महंगा भारतीय के रूप में चुना हैं। अभी पढ़ें :– IPL से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

इस तारीख को होगी आईपीएल मिनी नीलामी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। तुर्की के शहर इस्तांबुल, बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी नीलामी की मेजबानी की दौड़ में थे लेकिन बीसीसीआई ने तटीय शहर केरल को चुना है।

अभी पढ़ें :– खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *