MI Squad IPL 2023: यहां देखें मुंबई इंडियंस की पूरी खिलाड़ियों की लिस्ट, 2011 विश्व कप खिलाड़ी की वापसी।

IPL auction 2023: Mumbai Indians complete players list, MI squad for ipl 2023

IPL 2023 Mumbai Indians Team: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस बार मिनी ऑक्शन में जमकर खर्च किया और एक मजबूत टीम बनाई हैं। इस नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी पर भी बोली लगाई जो 2011 में भारत की विश्व विजेता टीम का हिस्सा था और पिछले IPL सीजन में उन्हें कोई खरीदा नहीं था, लेकिन इस बार यह खिलाड़ी फिर से खेलने के लिए तैयार है।

2011 विश्व कप विजेता खिलाड़ी की वापसी।

दरसअल, मुंबई इंडियंस ने दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला (Piyush Chawla) को अपनी टीम में शामिल किया है. पीयूष 2011 वर्ल्ड कप में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का हिस्सा थे। 34 साल के पीयूष चावला साल 2021 में भी वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन 2022 में कोई खरीदार नहीं मिला था अब फिर 2023 सीजन में मुंबई के लिए खेलेंगे।

पीयूष चावला का आईपीएल में कमाल के आंकड़े।

आपको बता दे की पीयूष चावला ने 2008 से 2013 तक इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे, फिर इसके बाद उन्होंने 2014 से 2019 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया। साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल थे और वर्ष 2021 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

MI Squad IPL 2023: यहां देखें मुंबई इंडियंस की पूरी खिलाड़ियों की सूची

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवली।

IPL नीलामी में ख़रीदे गए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन– 17.5 करोड़, झे रिचर्डसन- 1.5 करोड़, पीयूष चावला- 50 लाख, डुआन यानसेन- 20 लाख, विष्णु विनोद- 20 लाख, शम्स मुलानी- 20 लाख, नेहल वढेरा- 20 लाख, राघव गोयल- 20 लाख 2 मिलियन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *