IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम को कि मजभूत, 5 बार चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को निकला

IPL 2023: list of retained and released players of Mumbai Indians

IPL 2023, MI: आईपीएल के अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीम को नया लुक देने में जुटी हैं. इसके तहत रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपने की पक्रिया शुरू हो गई है। दिसंबर में आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होगा।

5 बार का ये चैंपियन टीम से बाहर।

मुंबई इंडियंस ने अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को आईपीएल 2023 के लिए रिलीज करने का फैसला किया है। पोलार्ड 2010 से मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। बीसीसीआई को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की संख्या।

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) दिसंबर में कोच्चि में होने जा रहा है। बीसीसीआई ने 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची सौंपने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है।

मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया हैं।

जी24 तास (G24 Taas) की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। वहीं फैबियन एलेन, कीरन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रिलीज किया गया है। बता दें कि आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खराब गया था। टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते थे और पिछले साल मुंबई इंडियंस आखिरी स्थान पर रही थी।

ये भी पढ़े: टीम इंडिया की शर्मनाक हार का असली विलेन कौन ? सहवाग ने रोहित को सुनाई खरी-खोटी, कहा 12 ओवर में…’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *