IND vs SA 2nd T20I : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20I श्रृंखला की शुरुआत मैच में मेजबान टीम ने जीत हासिल की हैं, इस जित के साथ 1-0 की बढ़त बना ली हैं, पहले मैच में गेंदबाज, विशेषकर अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर, बल्लेबाजों में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के प्रभावशाली प्रयास के बाद दूसरी पारी में भारत ने लक्ष्य का पीछा किया था।
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/10/team-indias-reserve-players-for-T20-World-Cup.jpg)
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह कठिन हो गया है क्योंकि अब उन्हें सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं भारत सीरीज पर दावा करने से सिर्फ एक जीत दूर है। इस प्रकार, टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम करो या मरो के दूसरे टी20ई में जीत की तलाश करेगी, ताकि श्रृंखला को निर्णायक खेल में ले जाया जा सके।
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/09/rahul..-1.jpg)
TOSS: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I मैच का टॉस शाम 6.30 बजे (IST) – 2 अक्टूबर रविवार को होगा। शाम 7:00 बजे मैच सुरु होगा, ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दोनों टीम की संभावित XI :
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/10/ind-vs-sa-2nd-t20.jpg)
भारत की संभावित XI : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित XI : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टियन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे।