क्रिकेट माया: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में रविवार को खेला जाने वाला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बारिश शुरू होने पर भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे। 3 घंटे 47 मिनट के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे घटाकर 29-29 ओवर प्रति पारी कर दिया गया। जब 8 ओवर और खेले गए तो फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद यह मैच नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/11/ind-vs-nz-2nd-odi.jpg)
शुभमन गिल 45 गेंदों में 45 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन को मैट हेनरी ने 10 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट किया। इस तरह न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
चाहर-हुड्डा की वापसी, सैमसन-ठाकुर आउट
![](http://cricketmaya.com/wp-content/uploads/2022/11/gill-and-surya.jpg)
पहला मैच हारने वाली भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए हैं। दीपक चाहर और दीपक हुड्डा वापस आ गए हैं। जबकि बाहर संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर बैठे हैं।
ये भी पढ़े: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, फिट होकर टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं ये स्टार खिलाड़ी
भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, मिशेल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।