गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौनसी टीम जीतेगी IPL 2022 का खिताब, जानिए उस टीम का नाम

Gavaskar took the name of this team who will win the title of IPL 2022

IPL 2022 : आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू हो चुका है। इस बार आईपीएल काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आईपीएल 2022 में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। आईपीएल शुरू होने से पहले ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली टीम का नाम लिया है।

गावस्कर ने लिया इस टीम का नाम।

IPL 2022 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आईपीएल से जुड़ी हैं। पुरानी आठ टीमों में से तीन ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स शामिल हैं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 का खिताब जीत सकती है। वहीं पंजाब किंग्स कुछ मैचों में सरप्राइज भी दे सकती है, लेकिन वह खिताब की दावेदार नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास है युवा कप्तान।

पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाया था। पंत अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर ने एक चैनल से बात करते हुए कहा है कि ऋषभ पंत ने पिछले साल दिल्ली के कप्तान के रूप में जो भी अनुभव हासिल किया है। इस साल वह उनके काम आ सकता है। वहीं पंत काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जिन खिलाड़ियों का चयन किया है, उन्होंने टीम को मजबूत किया है, ऐसे में उनके खिताब जीतने की संभावना बढ़ गई है।

मुंबई इंडियंस रही है सबसे सफल टीम।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उन्होंने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। सीएसके की टीम 9 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *