IPL इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रेकॉर्ड, जानें उस रेकॉर्ड के बारे में

For the first time in IPL history Mumbai indians registered this record , know details

आईपीएल 2022 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने 200 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम 181/9 का ही स्कोर बना सकी और मैच हार गई। सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। लखनऊ की जीत में अवेश खान को 3 विकेट मिले। हार के साथ मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रेकॉर्ड दर्ज हो गया हैं।

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रेकॉर्ड।

मौजूदा टूर्नामेंट में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी हार है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार मुंबई ने लगातार पहले 6 मैच गंवाए हैं। वहीं, लखनऊ की 6 मैचों में यह चौथी जीत थी। इसी तरह मुंबई इंडियंस के नाम ये शर्मनाक रेकॉर्ड दर्ज हो गया हैं।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने पहले खेल रहे 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना तीसरा शतक जड़ा और 103 रन की नाबाद पारी खेली. मुंबई के लिए उनादकट ने 2 विकेट लिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *