ENG vs SL: करो या मरो का मैच, इंग्लैंड हारे तो टूर्नामेंट से बाहर, जित के बावजूद क्वालिफाई नहीं कर पाएगी श्रीलंका

ENG vs SL: Do or die match for England against Sri Lanka for T20 World Cup 2022

ENG vs SL T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 का अहम मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव किया गया है। इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के उतरा है।

इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच

ये मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच है। इस मैच को अगर इंग्लैंड नहीं जीत पाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं मैच को जीतने के बावजूद श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। बता दें कि इस वक्त ग्रुप-1 की टेबल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7-7 पॉइंट्स हैं। कीवी टीम बेहतरीन नेट रनरेट के चलते पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।

श्रीलंका – इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका का प्लेइंग इलेवन : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन : जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *