IPL 2023 को ले धोनी का बड़ा बयान, जानिए क्यों साल 2023 हो सकता है उनकी आखिरी IPL !

Due to this reason 2023 could be MS Dhoni’s last year in the IPL !

IPL 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुष्टि की है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। 41 वर्षीय क्रिकेटर, जिन्हें शुक्रवार शाम चेन्नई हवाई अड्डे से बाहर आते हुए देखा गया था, उन्होंने ने हाल ही में एक फ्रेंचाइजी कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वह अगले साल चेन्नई के प्रतिष्ठित चेपॉक स्टेडियम में चार साल बाद लौटेंगे।

जैसेकि आप जानते हो आखिरी बार धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2019 में अपने घरेलू मैदान पर मैच खेला था। इसके बाद कोरोना के चलते 2020 में यूएई में आयोजन किया गया था। वहीं, 2021 में भी लीग का दूसरा चरण खेला गया था।

आईपीएल-2022 लीग चरण मुंबई और पुणे में भी खेला गया था। इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल कोलकाता और अहमदाबाद में हुए। हालांकि, अगले साल से लीग नई नियमो के हिसाब से खेली जाएगी। ऐसे में सभी टीमें भी अपने होम ग्राउंड में खेलने को मौक़ा मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के अगले सीजन के लिए चेपॉक आने की घोषणा करते ही फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

IPL का 16वां सीजन धोनी और CSK के फैंस के लिए खास हो सकता है. क्योंकि धोनी ने पिछले साल कहा था कि वह आईपीएल से संन्यास पर कोई भी फैसला घर में यानी चेन्नई में खेलने के बाद ही लेंगे. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं की साल 2023 धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *