IPL 2023: CSK के CEO कासी विश्वनाथन Ben Stokes और अपनी टीम के कप्तानी पर दिया ये बड़ा बयान

CSK CEO Kasi Viswanathan on MS Dhoni and Ben Stokes

IPL 2023: जैसेकि आप जानते हो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी टीम में शामिल किया हैं, उन के लिए टीम को कुल 16.25 करोड़ रुपये खर्च किया हैं, चार बार के चैंपियन CSK ने इस बार आईपीएल मिनी नीलामी में इतने मोठे रकम का भारी सौदा किया हैं। आपको बता दे की स्टोक्स आईपीएल 2023 के लिए तीसरी सबसे महंगी खरीद है।

Ben Stokes को खरीदने के बाद CSK CEO कासी विश्वनाथन का बड़ा बयान।

नीलामी के बाद, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन (CSK CEO Kasi Viswanathan) ने स्टोक्स को खरीदने और कप्तानी पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया पर खुलकर बात की हैं।

स्टोक्स को शामिल करने के बारे में बात करते हुए, विश्वनाथन ने कहा, “स्टोक्स को अपनी टीम खरीद ने में सफल रहा और उन्हें पा कर बहुत उत्साहित हैं और हम भाग्यशाली भी थे क्योंकि वह अंत में हमारी झोली में आए। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और एमएस बहुत खुश हैं कि हमें स्टोक्स मिले।

Ben Stokes कप्तानी का विकल्प हो सकते है।

नेतृत्व की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, स्टोक्स कप्तानी का विकल्प है लेकिन यह एक निर्णय है जिसे एमएस धोनी आने बाले समय के साथ लेंगे। काइल जैमीसन घायल हो गए थे इसलिए शायद कई अन्य लोगों ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वह ठीक हो गए है और CSK आने के लिए व्याकुल है। CSK अब उज्ज्वल दिख रहा है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आप को बता दे आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी को रवींद्र जडेजा की स्थिति के अनुकूल होने में असमर्थता के कारण मध्य सत्र में भूमिका निभानी पड़ी। सीएसके पिछले सीजन में चार जीत हासिल की थी और दस हार के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में आने बाले समय में यानी धोनी के बाद स्टोक्स कप्तानी का विकल्प हो सकते है।

IPL Auction: Ben Stokes के लिए धोनी से कोई मेसेज आया था क्या ? जानिए CSK के CEO कासी विश्वनाथन का जबाब
KKR Squad IPL 2023: यहां देखें नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची
IPL Auction 2023: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी सैम करन, बिना बिके रहे गए इंग्लैंड का ये स्टार खिलाडी

One Comment on “IPL 2023: CSK के CEO कासी विश्वनाथन Ben Stokes और अपनी टीम के कप्तानी पर दिया ये बड़ा बयान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *