Hardik Pandya एक साल के अंदर ही डिमोट से हुए प्रमोट, BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में C से सीधे A ग्रेड में पहुंचे

BCCI Central Contracts 2022-23 Good news for Hardik Pandya

Hardik Pandya BCCI Central Contract: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बीसीसीआई (BCCI) ने प्रमोट कर दिया है। उन्हें सी (C) से सीधे ए (A) ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। पंड्या को इसी साल डिमोट किया गया था। लेकिन अब उन्हें 2023 के लिए प्रमोट कर दिया गया है। पंड्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई। उन्होंने इस साल अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

BCCI ने हार्दिक पांड्या का ग्रेड बढ़ा दीया है।

अब BCCI ने हार्दिक पांड्या का ग्रेड बढ़ा दीया है। बीसीसीआई ने उन्हें सीधे सी से ए ग्रेड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। पांड्या को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2022 में डिमोट किया गया था। उन्हें सी ग्रेड में जगह दी गई थी। लेकिन 2023 के अनुबंध में उन्हें फिर से ए ग्रेड में शामिल किया गया है.हार्दिक के साथ और भी कई खिलाड़ियों को प्रमोट किया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दे की हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने तीन मैचों की इस सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम किया था। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था।

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी पर किया कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *