IPL 2022 : धोनी की CSK में शामिल हुआ युवराज सिंह जैसा सिक्सर किंग, दिला सकते हैं 5वीं IPL ट्रॉफी !

all-rounder Shivam Dubey Join csk ahead of IPL 2022

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में युवराज सिंह जैसा सिक्सर किंग शामिल हुआ है। आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम इस बार पांचवां आईपीएल खिताब जीतने पर नजरें गड़ाए हुए है। यह खिलाड़ी युवराज सिंह जैसा खतरनाक और स्टाइलिस्ट क्रिकेटर है, जो अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का 5वां खिताब दिला सकता है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब अपने नाम किया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की नजर पांचवें आईपीएल खिताब पर होगी।

धोनी की CSK में आए युवराज सिंह जैसा सिक्सर किंग।

युवराज सिंह जैसा खतरनाक और स्टाइलिस्ट क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे हैं। शिवम दुबे को इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा। 26 वर्षीय ऑलराउंडर शिवम दुबे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेल चुके हैं।

एक ओवर में 5 छक्के मारकर मिली पहचान।

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे बड़े छक्के लगा सकते हैं। रणजी ट्रॉफी मैच में, शिवम दुबे ने बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह के एक ओवर में पांच छक्के लगाए। फिर वह एक ओवर में छह छक्के लगाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के रवि शास्त्री के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। इस कमाल के बाद शिवम दुबे को मिली काफी पहचान प्रदर्शन।

पलट सकते हैं मैच का रुख।

शिवम जिस तरह से छक्के लगाते हैं उसमें युवराज सिंह की झलक नजर आती है। शिवम दुबे बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हुए दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। शिवम के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 18 पारियों में 18.61 की औसत से 242 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 142 का है। उन्होंने टी20 में बतौर तेज गेंदबाज 14 विकेट भी लिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *